महराजगंज/रायबरेली।थाना क्षेत्र के भुखवा मजरे टीसाखानपुर चंदापुर गांव में सोमवार को हुए विवाद के दौरान मारपीट की घटना दोपहर 3 बजे की है जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना के बाद घायलों को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारपीट की घटना में ईशान अली पुत्र पीर अली,33 नैमुन निशा पत्नी ईशान अली,30 सैफुन निशा पत्नी सलमान,28 रियाजुल पुत्र कलीम,21 खुशबू पत्नी शेर अली 25 तथा नूर अली पुत्र पीर अली 45 घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना को लेकर गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने जांच शुरू कर दी है
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






