गोण्डा। जनपद के थाना परसपुर क्षेत्र में हत्या के मुकदमे में जमानत पर बाहर आए आरोपी को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला, सड़क पर वाहनों का काफिला लेकर नारेबाजी की और आम लोगों में भय का माहौल पैदा किया। पुलिस ने इसे न्यायालय की शर्तों का खुला उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार थाना परसपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 164/2026 धारा 281 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के तहत आरोपी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह निवासी राजा टोला, परसपुर को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपी पूर्व में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में नामजद रहा है और उस पर गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के पर्यवेक्षण में परसपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का माहौल है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और लोगों में भय पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज








