तिहाड़ जेल से रिहा हुए पत्रकार रवि गर्गवंशी, पत्रकार जगत में खुशी की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। पत्रकार रवि गर्गवंशी की तिहाड़ जेल से रिहाई की खबर सामने आते ही मीडिया जगत और पत्रकार संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, साथी पत्रकारों और शुभचिंतकों ने इस रिहाई को न्याय की जीत बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।

रिहाई के बाद विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रवि गर्गवंशी का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एम.डी. मौर्य सहित पत्रकार पवनदेव सिंह, लखनलाल मिश्रा, अमरेश प्रजापति, महेश गोस्वामी, कुलदीप शुक्ल, कांशीराम मौर्य, अनुराग मिश्र, सुधीर पाण्डेय, वीरेंद्र तिवारी, अंकज मिश्र, सलीम अहमद खान, सुधीर तिवारी, श्यामफूल तिवारी, खुशबू कनौजिया, शिवम श्रीवास्तव और ज्ञान प्रकाश चौहान समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों ने प्रसन्नता जताई।पत्रकार संगठनों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए हमले के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत बताया। उन्होंने कहा कि सच्चाई और स्वतंत्र पत्रकारिता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस मामले को लेकर पहले पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में काफी आक्रोश देखने को मिला था।

इस दौरान द जर्नलिस्ट एसोसिएशन और अन्य संगठनों के साथ अवध केसरी सेना द्वारा जिले और मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया था।ज्ञापन में पत्रकार रवि गर्गवंशी की ससम्मान रिहाई, निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई थी।

सोशल मीडिया, समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के माध्यम से भी इस मुद्दे को व्यापक रूप से उठाया गया। रिहाई की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें