आईजीआरएस निस्तारण में नंबर वन बना देवीपाटन मंडल, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवीपाटन, 05 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने प्रदेश स्तर पर नया कीर्तिमान रचा है। अगस्त 2025 की मासिक रैंकिंग में मंडलायुक्त कार्यालय ने 120 में से 105 अंक प्राप्त किए और 87 प्रतिशत से अधिक सफलता दर के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।

अपर आयुक्त कमलेश चंद्र ने बताया कि पारदर्शिता, ईमानदारी और टीम वर्क के बल पर ही यह सफलता संभव हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान जनता के विश्वास को मजबूत करता है।मंडलायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है और इसी प्रतिबद्धता ने देवीपाटन को 18 मंडलों में अव्वल बनाया है। यह उपलब्धि शासन की उस नीति को भी मजबूती देती है जिसमें शिकायत निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई

है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें