नमो नमो क्रांति फाउंडेशन द्वारा सरयू घाट पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज (गोंडा)।सरयू घाट कर्नलगंज पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पत्रकारों, सफाई कर्मियों सहित समाज के उन सभी योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुए जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कजरी तीज बोल बम मेला में अपनी सेवाएँ देकर मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सरयू घाट से कजरी तीज बोल बम का विशाल मेला आयोजित हुआ था, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के लिए जल लेकर विभिन्न देवस्थलों की ओर प्रस्थान करते हैं। इस भव्य आयोजन को सफल एवं सुरक्षित बनाने में पुलिस प्रशासन, वन विभाग, नगर निकाय और मीडिया प्रतिनिधियों ने सराहनीय कार्य किया। इन्हीं योगदानों के मद्देनज़र नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने उनका अभिनंदन करने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहराइच की सीओ हर्षिता तिवारी, कर्नलगंज थाना प्रभारी तेज प्रताप सिंह, वन विभाग के दरोगा अशोक पांडेय को सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकार जगत से जुड़े लखन लाल, अनुराग मिश्रा, आशीष चौरसिया, मनोज मौर्या, अभय सिंह, पवनदेव सिंह समेत अन्य कई पत्रकार बंधुओं को भी उनके निस्वार्थ कार्य और सेवाभाव के लिए प्रशस्ति पत्र, आकर्षक सीनरी एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सफाई कर्मियों की मेहनत और योगदान को भी विशेष रूप से सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय, प्रदेश मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश सलाहकार अनिल शुक्ला, विजय भारती, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष महंत सुनील पुरी महाराज, महिला जिला अध्यक्ष सविता मिश्रा, जिला संरक्षक महेंद्र सिंह बबलू एवं सुरेश मिश्रा, जिला सलाहकार रामानुज मिश्रा, जिला संगठन मंत्री, नगर अध्यक्ष करनलगंज अरविंद गिरी पिंटू बाबा, अनोखे लाल, कटरा विधानसभा प्रभारी अखिलेश शुक्ला, कर्नलगंज विधानसभा प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा, दयावती सिंह, दीपमाला, गुड्डा गोस्वामी, ललिता मिश्रा, सपना जायसवाल, सारिका वर्मा, सुनीता प्रजापति, अनीता प्रजापति, प्रवेश गुप्ता, सीमा अवस्थी, किरन सिंह सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में जो लोग अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को ईमानदारी से निभाते हैं, वे ही असली सम्मान के पात्र होते हैं। प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार और सफाई कर्मियों का आपसी सहयोग ही है जिसके चलते इतना विशाल आयोजन शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो पाया।

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि समाज में अच्छा कार्य करने वालों को प्रत्साहन मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और समाजहित में निरंतर कार्य करेंगे। समारोह का समापन जयघोष और सरयू घाट पर मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

हिंद लेखनी न्यूज़, गोंडा (उत्तर प्रदेश) से प्रकाशित एक विश्वसनीय मंच है, जो निष्पक्ष, सटीक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें