कर्नलगंज के आदित्य कोचिंग क्लासेस में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, बच्चों ने केक काटकर जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज। गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंत मिसाल पेश करते हुए कर्नलगंज के आदित्य कोचिंग क्लासेस में इस वर्ष शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था और बच्चों में इस दिन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा शिक्षकों का स्वागत कर, पुष्प अर्पित करने और धन्यवाद ज्ञापित करने से हुई। इसके उपरांत सभी छात्रों ने मिलकर केक काटकर इस दिन को यादगार बनाया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राएँ सृष्टि सिंह, अंशिका जायसवाल, नैन्सी राजपूत, सोनम, सारिका, शिवानी, शिवम, गोपाल, काजल, करूणा, महक, अनामिका, वेदिका, रीतिका, कृष्णा, सपना, ऋतु, मान्या आदि ने अपने-अपने तरीके से शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। बच्चों ने कविता, गीत, कर पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया।

छात्रों ने कहा कि शिक्षक ही उनके जीवन के मार्गदर्शक हैं, जो न केवल किताबों का ज्ञान कराते हैं बल्कि जीवन के असली मूल्य भी सिखाते हैं। वहीं शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया और मेहनत व लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कोचिंग क्लासेस के प्रबंधक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए केवल उत्सव नहीं है बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी को जीवन का मूल मंत्र बनाने की सलाह दी।

इस मौके पर पूरा वातावरण गुरु-शिष्य संबंध की पवित्रता और मधुरता से गूँज उठा। बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षकों के सम्मान में इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

हिंद लेखनी न्यूज़, गोंडा (उत्तर प्रदेश) से प्रकाशित एक विश्वसनीय मंच है, जो निष्पक्ष, सटीक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें