तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गोण्डा। जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के डलई पुरवा बसंतपुर आटा गांव में बुधवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।जानकारी के अनुसार, मृतक भल्लर यादव पुत्र बैजनाथ यादव सुबह करीब साढ़े पाँच बजे शौच के लिए बसंतपुर नक्टी टेपरा तालाब की ओर गए थे। काफी देर बीतने पर भी जब वे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान भल्लर यादव तालाब में मृत अवस्था में मिले।घटना की सूचना पर परसपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिवार में 53 वर्षीय पत्नी फूलन देवी, एक बेटी मंगला और पाँच बेटे—जगदीश, लव, कुश, ननके और पांचू हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें