नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने रोहित कुमार को सौंपा बड़ा दायित्व, बने प्रदेश सचिव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश —नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने अपनी संगठनात्मक मजबूती को और धार देने के लिए युवा और ऊर्जावान चेहरा रोहित कुमार को प्रदेश सचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की संस्थापक श्रीमती रीपू सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक मिश्रा, प्रदेश प्रभारी शैलेन्द्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी और प्रदेश सलाहकार अनिल शुक्ला के दिशा-निर्देश पर यह नियुक्ति की गई।

प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख संजीव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि रोहित कुमार संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।

पदभार संभालते हुए रोहित कुमार ने पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वह खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी, ताकि संगठन को प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।

रोहित कुमार की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिला प्रभारी अयोध्या तिवारी, आज़मगढ़ प्रभारी विजय भारती, गोंडा जिला अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, कौशांबी जिला अध्यक्ष मदन मोहन शुक्ला, आज़मगढ़ जिला अध्यक्ष फतेहपुर राधे मोहन, बाराबंकी जिला अध्यक्ष शिवशरण पांडेय, सीतापुर जिला अध्यक्ष विवेक मिश्रा, अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष सर्वेश सिंह, बलरामपुर जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, कानपुर उत्तर नितिन चोपड़ा और कानपुर दक्षिण गयादीन शर्मा समेत तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित कुमार अपने नए पद पर संगठन को किस तरह नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ दिलाते हैं।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें