महिला आयोग अध्यक्ष 4 सितम्बर को करेंगी समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*गोंडा, 2 सितम्बर 2025* – उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान 4 सितम्बर 2025 को गोण्डा सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक अपराह्न 1:30 बजे से आयोजित होगी, जिसमें महिला से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा तथा जनपदों में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने कहा कि समीक्षा बैठक में महिला कल्याण योजनाओं और महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी। ये जनसुनवाई महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़िताओं को न्याय दिलाने से सहायक सिद्ध होगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें