
गोंडा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिवारों को सम्मानित करने का कार्य जिले में सराहनीय पहल के रूप में सामने आया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल और उनके परिजनों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के इस कदम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं, जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद कर उन्हें और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम ने न केवल राम अचल के योगदान को यादगार बना दिया, बल्कि जिले में देशभक्ति और सम्मान की भावना को भी प्रबल किया।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







