प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक चुनाव में देवेन्द्र सिंह अध्यक्ष और विपिन सिंह मंत्री निर्वाचित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज (गोण्डा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक निर्वाचन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन में देवेन्द्र सिंह को अध्यक्ष तथा विपिन सिंह को मंत्री निर्वाचित किया गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने तथा शिक्षक हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला, संयुक्त मंत्री मान सिंह और कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष पद पर मानवेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, कमल किशोर सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, महेंद्र गुप्ता, संतोष चौधरी, सतीश चौधरी और विनीत वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। महिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रतिभा सिंह, विदुषी सिंह, बुशरा रहमान, छाया सिंह और सत्ताक्छी पांडेय को चुना गया।संगठन मंत्री पद पर विशाल शुक्ला, आसिफ इकबाल, अमित श्रीवास्तव, आदित्य पाल, श्रीकांत और अभय प्रताप सिंह को जिम्मेदारी मिली। वहीं प्रचार मंत्री के रूप में सौरभ श्रीवास्तव, अशोक सिंह, अरविंद कुमार और सत्तीलाल निर्वाचित हुए।इसके अलावा ऑडिटर पद पर धीरेन्द्र कुमार तथा लेखाकार पद पर नवनीत को चुना गया। धौराहरा निवासी रवि प्रताप सिंह को वरिष्ठ सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन पर शिक्षकों ने पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें