गोंडा में मदरसा शिक्षक पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार का आरोप, जांच के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मदरसे के सहायक अध्यापक पर कक्षा पांच की छात्राओं के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले में मदरसे के प्रधानाचार्य की ओर से नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

तहरीर के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को कक्षा पांच की कुछ छात्राओं ने प्रधानाचार्य कार्यालय पहुंचकर सहायक अध्यापक एस. खालिद हुसैन के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रधानाचार्य ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा और प्रबंधन को भी मामले की जानकारी दी।

प्रकरण सामने आने के बाद शिक्षक को कक्षा चार और पांच की कक्षाओं से हटाकर दूसरे शिक्षक को जिम्मेदारी दिए जाने की बात भी तहरीर में दर्ज है। छात्राओं के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के निर्देश पर जांच की कार्रवाई शुरू की गई है। जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO), नायब तहसीलदार और जिला संरक्षण अधिकारी को शामिल करते हुए टीम गठित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

अधिकारियों की टीम शिकायत में लगाए गए आरोपों, छात्राओं के बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करेगी। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें