

महराजगंज/रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू, महराजगंज रायबरेली में महान संत, कवि एवं रामभक्ति के अप्रतिम उपासक गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव सिंह, प्रधानाचार्य एस.एल. प्रजापति एवं उपप्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ने गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर छात्राओं आयुषी, तेजस्वी, अनन्या एवं आयुषी यादव ने तुलसीदास जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भाषण और कविता-पाठ प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में तुलसी के पौधे भी लगाए और तुलसीदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
शिक्षक अभिषेक ने विद्यार्थियों को बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपनी महान कृति ‘रामचरितमानस’ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सेवा एवं मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि तुलसीदास जी की रचनाएं आज भी समाज को सत्य, धर्म, सदाचार, प्रेम और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देती हैं। विद्यार्थियों को उनके जीवन और साहित्य से प्रेरणा लेकर अपने आचरण में मानवीय मूल्यों को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







