मिशन शक्ति व ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज /रायबरेली03 अगस्त 2026।महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान एवं ऑपरेशन मजनू के तहत सोमवार को थाना महाराजगंज की एंटी रोमियो टीम ने राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा संबंधी पंपलेट एवं बुकलेट वितरित किए गए तथा विद्यालय परिसर में जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देना रहा।

यह अभियान एंटी रोमियो टीम, थाना महराजगंज, जनपद रायबरेली द्वारा संचालित किया गया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें