महराजगंज/रायबरेली। जिला पंचायत राज विभाग ने पंचायत व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत अधिकारियों के व्यापक स्थानांतरण किए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी के अनुमोदन के क्रम में कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। विकास खंड बछरावां में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी शिखर शुक्ला का स्थानांतरण विकास खंड महराजगंज कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सोमराज वर्मा को रोहनिया से महराजगंज तथा अरुण कुमार वर्मा को महराजगंज से रोहनिया भेजा गया है। वहीं संतोष कुमार को दीनशाह गौरा से महराजगंज और सैल कुमारी पाल को जगतपुर से महराजगंज स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा शिवाकांत को महराजगंज से बछरावां, नितिन को हरचंदपुर, अमरेंद्र कुमार वर्मा को बछरावां, महेंद्र शुक्ला को आमावा तथा आदित्य कुमार को बछरावां विकास खंड में तैनाती दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल को पंचायत व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







