अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे युवा सपा नेता आदर्श भारती, बांटी राहत सामग्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। तहसील क्षेत्र के महराजपुर मजरे जनई गांव में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच रविवार को युवा समाजवादी नेता आदर्श भारती पहुंचे। हाल ही में हुई आग की घटना में आधा दर्जन से अधिक परिवारों के घरों में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया था, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने रोजमर्रा की आवश्यकताओं का संकट उत्पन्न हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती के ज्येष्ठ पुत्र एवं युवा सपा नेता आदर्श भारती समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि समाजवादी परिवार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

 

राहत सामग्री प्राप्त कर पीड़ित परिवारों ने राहत महसूस की और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सपा नेता अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू, फिरोज अहमद, समर बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें