मनकापुर पुलिस और SOG टीम की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में घायल बदमाश समेत तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनकापुर, गोण्डा। थाना मनकापुर पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कुल तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूट के ₹44 हजार नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध बदमाशों की गतिविधि की सूचना मिली। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूट की रकम ₹44,000 बरामद की है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ के दौरान कई अन्य घटनाओं के खुलासे की संभावना भी जताई जा रही है।इस सफल कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक ने थाना मनकापुर पुलिस एवं एसओजी टीम की सराहना की है। क्षेत्र में लगातार हो रही चेकिंग और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें