
गोंडा। देश के सबसे बड़े राजपूत संगठन श्री राजपूत करणी सेना ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अहम घोषणा करते हुए गोंडा जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह (दीपू) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह को गोंडा जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इस संबंध में जारी पत्रांक SARK/UP दिनांक 15 अगस्त 2025 को संगठन ने स्पष्ट किया कि श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 15 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 14 अगस्त 2026 तक रहेगा। इस दौरान उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की गरिमा एवं सम्मान को बनाये रखते हुए पूरी निष्ठा और सत्यनिष्ठा से संगठन को मजबूत करेंगे।
राजपूत करणी सेना, जो ठा. लोकेंद्र सिंह कालवी के नेतृत्व में स्थापित हुई थी और वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के मार्गदर्शन में कार्यरत है, लगातार युवाओं को संगठित कर समाज और राष्ट्रहित के लिए सक्रिय रही है। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यकाल के दौरान यदि कोई पदाधिकारी अपने पद का व्यक्तिगत अथवा राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करता है, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया जाएगा।
नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह (दीपू) के हस्ताक्षर सहित यह संदेश भी दिया गया है कि संगठन अपने पदाधिकारियों से सिर्फ संगठन की मजबूती और समाज सेवा की अपेक्षा रखता है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह परिहार और प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह ने भी बधाई संदेश भेजते हुए कहा कि वीरेन्द्र प्रताप सिंह की नियुक्ति से गोंडा जनपद में संगठन और अधिक सक्रिय और मजबूत होगा। वीरेन्द्र प्रताप सिंह को जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में गोंडा जनपद में राजपूत करणी सेना का विस्तार और मजबूती के साथ होगा।

Author: Hind Lekhni News
"पत्रकारिता में सच्चाई लिखना जिम्मेदारी और साहस का काम है। जितनी खबरें, उतनी चुनौतियां और विरोधी भी बनते हैं, इसलिए सहिष्णुता, धैर्य और संतुलित सोच के साथ ही इस रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए" "मेरा अनुभव" अधिक न्यूज पढ़ने के लिए आज ही सर्च करें,(HIND LEKHNI NEWS)