जेपीओपी मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने पेड़ लगाकर दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नन्हें कदमों से हरियाली की ओर, पृथ्वी दिवस पर बच्चों का पर्यावरण प्रेम।

कर्नलगंज, गोण्डा  :  हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले “पृथ्वी दिवस” के अवसर पर जे पी ओ पी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल, कर्नलगंज के बच्चों ने एक सराहनीय पहल करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया और आकर्षक पोस्टर बनाकर क्षेत्रवासियों को पेड़ बचाने और पृथ्वी को संरक्षित रखने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नारे लगाए – “एक पेड़, सौ उपकार – जीवन, जल और हरियाली अपार”, और “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ”, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और वनों की कटाई जैसे विषयों को रेखांकित किया गया।

स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कदम भविष्य में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों की भी सहभागिता रही। बच्चों के इस पर्यावरण प्रेम ने सभी का दिल जीत लिया।

इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक वी के श्रीवास्तव ने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जगाना है। आज के बच्चे ही कल के पर्यावरण रक्षक हैं।”

हिन्द लेखनी न्यूज़ इस जागरूकता अभियान की सराहना करता है और सभी से अपील करता है – एक पौधा जरूर लगाएं, ताकि पृथ्वी मुस्कुरा सके।

 

रिपोर्ट: हिन्द लेखनी न्यूज़, कर्नलगंज

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें