निर्माण कार्य का विरोध करने पर 55 वर्षीय व्यक्ति से मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली।थाना चंदापुर क्षेत्र के ईशापुर मजरे रुकुनपुर गांव में निर्माण कार्य का विरोध करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोगों ने घर में निर्माण कार्य करा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, ईशापुर मजरे रुकुनपुर निवासी रामकेवल पुत्र मेड़ीलाल 16 नवंबर को शाम करीब 3:30 बजे अपने घर पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के इंद्रपाल पुत्र स्वर्गीय मंगली, पूजा पत्नी अजय और रामली पत्नी इंद्रपाल ने निर्माण कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि रामकेवल के मना करने पर तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित ने थाना चंदापुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें