

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के पाली गांव में मंगलवार को सतगुरुदेव की कृपा से आयोजित दो दिवसीय भव्य सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन सुबह 9:30 बजे गांव से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सतगुरुदेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा के उपरांत दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने सद्गुरु की अमृतवाणी का श्रवण किया और आध्यात्मिक विचारों को आत्मसात किया।

आयोजकों ने बताया कि बुधवार, 18 नवंबर को भी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। सत्संग के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मों के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर सत्संग का लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम के निवेदक राम प्रसाद साहू, रामप्रताप साहू, राम शंकर साहू, राजेश साहू, सुरेश साहू, प्रेम साहू एवं तेज बहादुर साहू रहे। इस मौके पर पुत्तन सिंह, अमन कुमार मौर्य, अनुराग सिंह, जगदंबा सिंह, संतोष कुमार मौर्य, रोहित सिंह, राजेश कुमार साहू, आनंद साहू, महेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






