नुक्कड़ नाटक से साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, ठगी से बचाव के बताए उपाय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत महराजगंज कस्बे के चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम एवं साइबर सुरक्षा टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ग्रूमिंग, साइबर बुलिंग, ओटीपी और यूपीआई के दुरुपयोग, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी तथा फर्जी लिंक के जरिए होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ ओटीपी व यूपीआई पिन साझा न करने और संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर सतर्क रहने की सलाह दी।

पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई ठगने का प्रयास करते हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। साइबर ठगी का शिकार होने पर पीड़ित को तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने तथा संबंधित माध्यम से शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम से महिला मुख्य आरक्षी गीता सिंह, आरक्षी रंजीत सिंह, रिजर्व आरक्षी अभिजीत सिंह और महिला रिजर्व आरक्षी राधा कुमारी सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें