सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने निबंध, चित्रकला व क्विज प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

महराजगंज, रायबरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्या पीठ इंटर कॉलेज, महराजगंज में किया गया। कार्यक्रम में महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने निबंध, चित्रकला एवं क्विज में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत के भविष्य को लेकर अपनी कल्पनाओं को सामने रखा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं जीआईसी की प्रधानाचार्य अनीता सिंह तथा राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्या पीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीके सिंह सहित दोनों विद्यालयों का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ हुआ।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें