परिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मदिन, पाली में हुआ तिथि भोज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को मीना का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय पाली के साथ ही सलेथू, टूक, असनी, महराजगंज, चिलौली, पूरे बरियार सिंह, जमुरांवा सहित क्षेत्र के अन्य प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्राथमिक विद्यालय पाली में प्रधानाध्यापिका आरती देवी के नेतृत्व में तिथि भोज का आयोजन किया गया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव एवं एआरपी गण ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तिथि भोज में हिस्सा लिया।अन्य विद्यालयों में भी मीना के जन्मदिन के अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मीना के चरित्र और उसके माध्यम से दिए जाने वाले सामाजिक संदेशों के बारे में जानकारी दी।

बताया गया कि मीना एक काल्पनिक, साहसी, निडर और जिज्ञासु पात्र है, जो जेंडर इक्विटी, बाल विवाह के विरोध, समान शिक्षा के अधिकार तथा बालिकाओं के आत्मसम्मान जैसे विषयों के प्रति जागरूकता का संदेश देती है।

कार्यक्रम में एआरपी अंकित गुप्ता, दिनेश शुक्ला, मीनाक्षी पाण्डेय, विकास चौधरी, शिक्षक कीर्ति श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह सहित बीआरसी स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें