सेवा पखवाड़े में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, 101 पिछड़ा वर्ग लाभार्थियों को शादी अनुदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 24 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विकासखंड परिसर परसपुर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से लाभार्थीपरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा करनैलगंज के चयनित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण तथा पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत 41 ट्राईसाइकिल, चार फोल्डिंग व्हीलचेयर, 16 बैसाखी, चार बीटीई कान मशीन और 10 स्मार्ट केन वितरित की गईं। अधिकारियों ने बताया कि इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों में सुविधा मिलने के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

विभाग के अनुसार विधानसभा करनैलगंज क्षेत्र में 3,241 दिव्यांगजनों को नियमित दिव्यांग पेंशन दी जा रही है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत विधानसभा करनैलगंज के 101 लाभार्थियों को अनुदान राशि से लाभान्वित किया गया है।

कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें