नुक्कड़ नाटक से योजनाओं और विकसित भारत का संदेश, ग्रामीणों को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘अनकही कहानी’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक, गीत और संगीत के जरिए ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विकसित भारत के संकल्प की जानकारी दी।

ग्राम पंचायत सुभागपुर और बड़गांव, रानी बाजार में हरि प्रसाद म्यूजिक एंड डांस पार्टी की ओर से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

रोचक नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से दी गई जानकारी ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

आयोजकों के अनुसार, ‘अनकही कहानी’ कार्यक्रम के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को जनजागरूकता का माध्यम बनाकर सरकारी योजनाओं और विकास के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें