



धानेपुर/गोण्डा। सेवा संकल्प अभियान के तहत मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय धानेपुर और शांतिनगर में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कलाकारों ने रोचक संवाद और प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को संबंधित विभागों के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

नुक्कड़ नाटक देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। कलाकारों ने लोगों से स्वयं योजनाओं का लाभ लेने के साथ आसपास के पात्र लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







