हजूरपुर थाना क्षेत्र में खुलेआम गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच। थाना हजूरपुर क्षेत्र में खुलेआम गांजा बिक्री का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक दुकान से गांजा बेचे जाने का मामला सामने आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पुरैनी के पट्टीदार चौराहे पर दुकान पर गांजा लाने का काम विनोद और पैकेट बनाने का काम प्रेम नारायण नामक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से किया जाता है,और सेल्समैन से गांजा बिक्री कराए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो को हजूरपुर थाना प्रभारी (SHO) के संज्ञान में लाने के लिए वीडियो भेजा गया और फोन के माध्यम से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि कई बार फोन मिलाने के बावजूद थाना प्रभारी का फोन नहीं उठा और खबर लिखे जाने तक वायरल वीडियो के संबंध में किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई।

वहीं, सूत्रों का यह भी दावा है कि वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा पत्रकारों से संपर्क कर मामले को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दावे की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अब सवाल यह है कि यदि वायरल वीडियो में गांजा बिक्री का मामला प्रथम दृष्टया दिखाई दे रहा है तो पुलिस इसकी जांच कब करेगी? स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का पक्ष: इस संबंध में हजूरपुर पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर खबर में शामिल किया जाएगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें