गोण्डा में 1 अक्टूबर से लागू होगी पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची, 25 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 16 सितंबर 2026। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद गोण्डा में 1 अक्टूबर 2026 से पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची लागू की जाएगी। इसके लिए अनन्तिम पुनरीक्षित दर सूची तैयार कर ली गई है।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि प्रस्तावित पुनरीक्षित दर सूची को जनपद के सभी उपनिबंधक, उपजिलाधिकारी, सहायक महानिरीक्षक निबंधन तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के कार्यालयों में आम लोगों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षित दर सूची को लेकर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह 25 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक लिखित रूप में संबंधित कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति उपनिबंधक, उपजिलाधिकारी, सहायक महानिरीक्षक निबंधन अथवा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गोण्डा के कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।

इसके बाद शासन के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2026 से पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची को जनपद में लागू किया जाएगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें