सामाजिक बुराइयों के खिलाफ छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 15 सितंबर 2026। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कंपोजिट विद्यालय छावनी सरकार में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम द्वारा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, समान अधिकार, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर देने के साथ उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति भी समाज को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की अपील की।

जेंडर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य ने कहा कि बेटा-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव समाज के विकास में बाधक है। बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में 112, 1098, 1090, 181 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रीता मिश्रा, सहायक अध्यापिका रूही खान, सविता तिवारी, संध्या त्रिपाठी, अनामिका शुक्ला, ऊषा सिंह, अंकिता द्विवेदी, अंशिका सिंह, अनुदेशिका चन्दा सिंह, नेहा सिंह, शिक्षा मित्र निरुपमा सिंह, गायत्री देवी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें