रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटरा शहबाजपुर गांव के पास कर्नलगंज-सरयू स्टेशन के बीच मिला शव, जेब से मुंबई-गोंडा का टिकट और मोबाइल बरामद

कर्नलगंज, गोण्डा। कर्नलगंज और सरयू रेलवे स्टेशन के बीच कटरा शहबाजपुर गांव के पास सोमवार को रेलवे लाइन पर एक लगभग 25 से 30 वर्ष अधेड़  अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई।

सूचना पर जीआरपी के सिपाही धर्मार्ग सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से एक रेलवे टिकट बरामद हुआ है, जो मुंबई (बांबे) से गोण्डा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस का बताया जा रहा है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी मिला है, जो घटना के समय बंद अवस्था में था। पुलिस मोबाइल और टिकट के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें