


महराजगंज रायबरेली : आबादी भूमि में स्थित शिव भोले बाबा का मंदिर रजिस्टर्ड दान पत्र के माध्यम से हस्तांतरण कर देने के विरोध में ग्राम प्रधान प्रशासक समेत दर्जनों ग्रामीणों ने राजस्व एवं स्थानीय पुलिस में शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया।

आपको बताते चलें कि क्षेत्र के अतरेहटा गांव में स्थित आबादी भूमि गाटा संख्या 570 स पर स्थित शिव भोले बाबा का मंदिर है जिसकी स्थापना ग्रामीणों के सहयोग से मृतक त्रियुगी नारायण अवस्थी के द्वारा अपने जीवन काल में किया गया था ग्रामीणों का आरोप है कि आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए रचना अवस्थी पत्नी कृपा शंकर अवस्थी ने मृतक त्रियुगी नारायण अवस्थी की पत्नी कमलेश्वरी जो मानसिक रूप से ठीक नही है के द्वारा 27 फरवरी 2026 को कूट रचित ढंग से मंदिर भूमि का रजिस्टर्ड दान पत्र अपने नाम करवा लिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर एक सार्वजनिक संपत्ति है जिस पर ग्रामीणों का अधिकार है जिसका रजिस्ट्रेशन ग्रामीणों के द्वारा कराया गया है। ग्रामीणों को कहना है कि भक्तों की धार्मिक भावनाएं एवं आस्था आहत हुई है संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर प्रशासक कृष्णावती, ग्रामीणों में उज्जल अवस्थी, आलोक शुक्ल, मुकेश कुमार, आदर्श शर्मा, सतेन्द्र सिंह, विजय प्रकाश सहित लगभग दो दर्जन ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








