


महराजगंज, रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज में नवागत अधीक्षक डॉ. राजकिशोर तिवारी ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद पूर्व अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडे ने नवागत अधीक्षक का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर सीएचसी महराजगंज का समस्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। नवागत अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








