

चन्दापुर/रायबरेली। थाना चन्दापुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और बाद में शादी से इनकार कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, वादी रामदेव पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने थाना चन्दापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दीपक सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी ग्राम लोनार ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर थाना चन्दापुर में मु0अ0सं0 60/2026 के तहत धारा 69/351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने रविवार, 23 अगस्त 2026 को मुकदमे में नामजद आरोपी दीपक सिंह को थाना क्षेत्र के ग्राम लोनार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
थाना प्रभारी चन्दापुर अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







