रायबरेली में जलभराव से हजारों बीघे फसलें जलमग्न, ग्रामीणों में आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली। लगातार बारिश के बीच शिवगढ़ और महराजगंज क्षेत्र में ड्रेन की कटान और जलनिकासी की व्यवस्था चरमराने से हालात गंभीर हो गए हैं। जलभराव के कारण हजारों बीघे कृषि भूमि पानी में डूब गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं।

शिवगढ़ क्षेत्र के कोडरी गांव में जलभराव इतना अधिक है कि कई ग्रामीण अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते ड्रेन की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

समस्या को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति खासा आक्रोश है। बताया गया कि भाजपा नेता राम लाल अकेला के सामने भी ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर काम न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने तथा सरकार की छवि खराब करने वाले तरीके से काम करने का आरोप लगाया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारी मौके पर पहुंचते तो हैं, लेकिन कार्रवाई के बजाय केवल फोटो सेशन तक ही मामला सीमित रह जाता है। जलनिकासी की ठोस व्यवस्था नहीं होने से किसानों की फसलें बर्बाद होने के कगार पर हैं और ग्रामीणों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ड्रेन की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ग्रामीणों ने आमरण अनशन की चेतावनी देते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें