महराजगंज/रायबरेली। कस्बे के गांधी नगर अटरेहटा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र शिवदत्त ने अपनी पुश्तैनी भूमि पर कथित अवैध हस्तक्षेप और कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायती पत्र में राजेंद्र कुमार ने बताया कि गांधी नगर टाउन एरिया के वार्ड में स्थित पुश्तैनी भूमि पर वह लंबे समय से काबिज हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अनिल कुमार पुत्र मानिक चंद्र द्वारा उक्त भूमि पर जबरन अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी भूमि में जानवरों का गोबर और कूड़ा-कचरा भी फेंका जा रहा है, जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी पुश्तैनी भूमि पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं।
पीड़ित ने एसडीएम चंद्रप्रकाश गौतम से मामले की जांच कराकर पुश्तैनी भूमि में किए जा रहे कथित अवैध हस्तक्षेप पर रोक लगाने तथा गोबर-कचरा फेंकने से रोकने की कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







