कचनापुर घाट को स्वच्छ बनाने की पहल, सफाई अभियान में जुटे लो
करनैलगंज। कचनापुर घाट पर स्वच्छता को लेकर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने घाट परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया।
इस दौरान शंकर दयाल गुप्ता, मोनू पांडे, विपिन पांडे, सनी पांडे, सुमित दुबे सहित अन्य टीम के लोग मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान करते हुए घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दिया।
अभियान के दौरान लोगों से सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। टीम के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कचनापुर घाट पर चलाया गया यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाला रहा।








