कंगना रनौत के बयान पर सपा विधायक रागिनी सोनकर का तीखा हमला, कहा— ‘उन्हें नारी होने पर शर्म आनी चाहिए’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली: समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए तीखा हमला बोला है। रायबरेली में एक शोक सभा में शिरकत करने पहुंचीं सपा विधायक ने कहा कि कंगना रनौत को अपने बयानों और वक्तव्यों के लिए नारी होने पर शर्म आनी चाहिए।

मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सपा विधायक रागिनी सोनकर ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नीट परीक्षा में हुई धांधली पर भी केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।

‘लोकतंत्र और सत्याग्रह की लड़ाई लड़ रही थीं बेटियां’

सपा विधायक ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली कई बेटियां ऐसी थीं, जिन्होंने शायद खुद नीट की परीक्षा न दी हो और उनका किसी अन्य क्षेत्र से नाता हो। लेकिन इसके बावजूद वे वहां देश के लोकतंत्र को बचाने और सत्याग्रही आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए खड़ी थीं।

नीट पेपर लीक और अनियमितताओं से गईं कई जानें’

रागिनी सोनकर ने नीट परीक्षा में बार-बार हुई धांधली और पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं के कारण हमारे देश के लगभग 20 नौजवान और होनहार बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। यदि इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन नहीं होते, तो न जाने और कितने बच्चों की जान चली जाती।

देश की बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं’

कंगना रनौत के बयानों पर सख्त लहजे में प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो बेटियां देश में न्याय की मांग कर रही हैं, उनके खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश की बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को अपनी सोच पर विचार करना चाहिए।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें