कर्नलगंज में 57 वर्षीय महिला लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला कसगरान निवासी 57 वर्षीय बिब्बी 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6 बजे घर से निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर पति अख्तर ने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है। महिला के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर परिजन 7408090283, एसएचओ कर्नलगंज- 9454403486 अथवा क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज-

( 9450378042 परिजन) पर संपर्क किया जा सकता है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें