कुर्सी पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। थाना कुर्सी पुलिस ने 22 जुलाई को कुर्सी-देवा रोड पर हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, ₹1900 नकद, तीन मोबाइल फोन, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र के बेहटा निवासी मोहम्मद मुस्तकीम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने भतीजे के साथ अमरूद लेने जा रहे थे। इसी दौरान काले रंग की कार में सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर धमकी देते हुए ₹2800 नकद तथा दोनों के मोबाइल फोन लूट लिए थे। मामले में थाना कुर्सी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गठित टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर साहिद रजा उर्फ अयान, आकिब, समीर, मुज्जमिल उर्फ छोटू तथा रोमान अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लखनऊ की एक कार रेंटल एजेंसी से वाहन किराये पर लेकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने थाना देवा क्षेत्र में हुई एक चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

आकिब के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस मिलने पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें