ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल; चालक व वाहन स्वामी पर मुकदमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बहराइच। जिले के हजूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना हजूरपुर क्षेत्र के मंसला टेपर गांव निवासी लवकुश अपनी पत्नी करिश्मा के साथ बाइक से भगड़वा बाजार दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान गोकुला के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करिश्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लवकुश घायल हो गए।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अकबाल तथा वाहन स्वामी नसीब सिंह वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची हजूरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार घायल लवकुश की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक अकबाल और वाहन स्वामी नसीब सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें