30 जुलाई तक करें आवेदन,रायबरेली फिरोज गांधी महाविद्यालय में प्रवेश का आखिरी मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली। फिरोज गांधी पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित किए जाने के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की अपील की है।

महाविद्यालय के अनुसार स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी और बीकॉम की कुल 1260 सीटों पर प्रवेश होना है, जबकि परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी और एमकॉम की 650 सीटें निर्धारित हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आने पर परिसर में संचालित हेल्प डेस्क से सहायता प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे 30 जुलाई से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश सुनिश्चित कर लें। इसके बाद आवेदन का अवसर नहीं मिलेगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें