हराजगंज/रायबरेली। महराजगंज विकासखंड को नई खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मिल गई हैं। जिलाधिकारी रायबरेली के अनुमोदन के बाद श्रद्धा सोनकर को महराजगंज विकासखंड का नया खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से महराजगंज विकासखंड में बीडीओ का पद रिक्त होने के कारण विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा था। अब नई बीडीओ की नियुक्ति के बाद लंबित विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
श्रद्धा सोनकर की तैनाती से ग्राम पंचायत सचिवों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल होने की उम्मीद है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






