महराजगंज (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र के डेड़उवा मजरे पहाड़पुर में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही मांग की है।

शिकायत पत्र के अनुसार, घटना 14 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे की है। पीड़िता की नाबालिग पुत्री जब शौच के बाद खेत से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में घात गाकर बैठे गांव के ही शुभम अवस्थी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि शुभम ने नाबालिग के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान वहां मौजूद एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने भी इस कृत्य में उसका सहयोग किया और पीड़िता को गंदी-गंदी गालियां दीं। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप है कि आरोपी शुभम अवस्थी शराब के नशे में था और वह दो दिन पूर्व भी पीड़िता के साथ छेड़खानी कर चुका है। आरोपी आए दिन गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देते हुए कहता है कि तुम्हें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। पीड़िता की मां बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर मामले का तत्काल संज्ञान लेने और एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है कार्यवाही की जाएगी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






