जेसीबी से पक्का कमरा और बोरवेल ध्वस्त करने का आरोप, पीड़िता ने एफआईआर की मांग की*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। थाना क्षेत्र के अतरहेटा मजरे पूरे मूडू निवासी एक महिला ने पड़ोसियों पर जेसीबी से उसका पक्का कमरा और बोरवेल ध्वस्त करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना महराजगंज में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साबिरा बानों पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद अनीस निवासी पूरे मूडू मजरे अतरहेटा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 23 जून 2026 की सुबह लगभग 6 बजे जैनुल हक पुत्र अनवारूल हक एवं अनवारूल हक पुत्र खुदादीन निवासी वार्ड संख्या-8, आनंद नगर, महराजगंज ने बिना किसी कानूनी अधिकार के जेसीबी मशीन (यूपी-36टी-5604) से उसके 12×12 फीट के पक्के कमरे को ढहा दिया। महिला का आरोप है कि कमरे में स्थापित बोरवेल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पीड़िता के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और विरोध किया, जिस पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसका कमरा और बोरवेल उसके घर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर स्थित है।

साबिरा बानों का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कमरा पूरी तरह ध्वस्त किया जा चुका था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी आरोपितों द्वारा जेसीबी से नीम का पेड़ गिराने और खेत की मेड़ तोड़ने की घटना की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं।

महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें