
महराजगंज/रायबरेली।मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने की। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं ताजियादारों के साथ त्योहार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने ताजियादारों से कहा कि ताजिया केवल चिन्हित एवं निर्धारित स्थानों पर ही रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि ताजिया जुलूस के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें। साथ ही मार्ग में ऊंचाई या चौड़ाई संबंधी किसी भी प्रकार की बाधा आने पर आपसी सामंजस्य और समझदारी के साथ उसका समाधान करते हुए ताजिया को आगे बढ़ाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों से हिंदू-मुस्लिम एकता एवं आपसी भाईचारे की परंपरा को बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।
बैठक में चौकी प्रभारी थुलवासा राहुल मिश्रा, जितेंद्र यादव, आसिफ, जैनुल आबेदीन उर्फ लाल मनिहार, साहबान, अख्तर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ताजियादार मौजूद रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







