गोंडा में 12 जून को लगेगा मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला, 10 हजार पदों पर होगा चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण/शिक्षुता आर.के. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गोंडा परिसर में मंडल स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की 80 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनमें संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड नोएडा, मारुति सुजुकी गुजरात, टाटा मोटर्स पंतनगर, न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर इंडिया प्रा.लि. नोएडा, एल एंड टी अहमदाबाद, किर्लोस्कर ऑयल इंजन लिमिटेड लखनऊ, हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार, महिंद्रा एंड महिंद्रा पंजाब, श्रीराम पिस्टन गाजियाबाद, अशोक लीलैंड पंतनगर, केएन इंडिया लिमिटेड राजस्थान, मैनपावर सॉल्यूशंस नोएडा, एक्सल डीजल प्रा.लि. अयोध्या, केआरएन हीट एक्सचेंजर राजस्थान तथा एसबीआई बैंकिंग लखनऊ सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

रोजगार मेले में लगभग 10,000 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।संयुक्त निदेशक ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, वे अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 12 जून को राजकीय आईटीआई गोंडा में आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियों से रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें