छात्रा काव्या शुक्ला को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा 10जून,2026*जनपद की प्रतिभाशाली छात्रा काव्या शुक्ला, जो कक्षा 3 की छात्रा हैं, अपनी माता श्रीमती मधु शुक्ला के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन से मुलाकात की। इस अवसर पर काव्या ने जिलाधिकारी को अपनी शैक्षिक उपलब्धियों एवं विद्यालय में प्राप्त सम्मान के बारे में जानकारी दी।मुलाकात के दौरान काव्या शुक्ला ने बताया कि विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं प्रतियोगी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उसे अनेक मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। छात्रा की उपलब्धियों एवं प्रतिभा को जानकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उसकी मेहनत, लगन एवं अध्ययन के प्रति समर्पण की सराहना की।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने काव्या शुक्ला को उसके द्वारा अर्जित मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों को प्रारम्भिक स्तर से ही शिक्षा के प्रति जागरूक रहकर निरंतर मेहनत करनी चाहिए, जिससे वे जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त कर सकें।जिलाधिकारी ने काव्या को प्रेरित करते हुए कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे और अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारती रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि उसे किसी प्रकार की आवश्यकता अथवा मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी तो जिला प्रशासन की ओर से यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर काव्या एवं उनकी माता ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए प्रोत्साहन एवं सम्मान से छात्रा अत्यंत उत्साहित नजर आई।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें