युवक पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज, गोण्डा। नगर क्षेत्र के गाड़ी बाजार निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है तथा मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी बाजार निवासी शुभम वाल्मीकि पुत्र बबलू वाल्मीकि ने थाना कर्नलगंज में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह शनिवार रात करीब 9 बजे बहराइच मोड़ से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कसगरान चौराहे के पास रईस पुत्र इब्राहिम, रेहान तथा उनके साथ मौजूद एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया।

पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने पहले उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें पहुंचीं।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पीड़ित के अनुसार कर्नलगंज चौकी पुलिस ने आरोपित पक्ष को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें