मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, आयुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर/गोण्डा, 04 जून 2026। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने आईजी अमित पाठक तथा जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के साथ बलरामपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। इसके पश्चात आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें